पटना ग्रामीण: नई दिल्ली स्टेशन हादसे पर लालू यादव ने रेल मंत्री से इस्तीफा मांगा, हादसे के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया
राजद सुप्रीमो लालू यादव ने नई दिल्ली स्टेशन पर हादसे के लिए केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। पटना में रविवार की सुबह 10 बजे उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान रेलवे की बदइंतजामी को हादसे का कारण बताया। लालू ने रेल मंत्री से इस्तीफे की मांग की।