पटना ग्रामीण: पटना: पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने सुभाष यादव के आरोपों का दिया जवाब, कहा- लालू और उनके साले दोनों फेमस थे
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई सुभाष यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर यह आरोप लगाया है कि लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में एक अणे मार्ग में अपहरण की डील होती थी। इसे लेकर शनिवार शाम करीब 4:00 बजे बिहार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में लालू और उनके साले दोनों फेमस थे।