हज़ारीबाग: आंगो थाना क्षेत्र में कोयला तस्करी करते एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल,कोयला तस्करों में मचा हड़कंप
हजारीबाग जिले के आंगो थाना क्षेत्र में कोयला तस्करी करते एक तस्वीर बुधवार को सोशल मीडिया में वायरल हुई है।जिसके बाद से कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया है।गौरतलब है कि उक्त थाना क्षेत्र में न ही कोलियरी हैं और न ही अवैध कोयला खनन क्षेत्र, बावजूद तस्करी की जो गतिविधियां हैं वह कोलियरियों से कोई कम नहीं है।