नारनौल PC-PNDT टीम ने दिल्ली में अवैध भ्रूण लिंग निर्धारण टेस्ट करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह रैकेट हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में सक्रिय था। टीम ने एक गर्भवती महिला को नकली मरीज बनाकर 50 हजार रुपये में सौदा तय किया और दिल्ली के पटेल नगर स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।