लोहरदगा: लोहरदगा में उपायुक्त ने ‘अकिल एड़पा’ की समीक्षा की, 55 विद्यालयों को शत-प्रतिशत रिजल्ट के निर्देश दिए
लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे लोहरदगा समाहरणालय सभाकक्ष में जिले में संचालित ‘अकिल एड़पा’ कार्यक्रम से जुड़े 55 उच्च विद्यालयों एवं प्लस टू विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की प्रगति और विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।