नागौर: राजस्थान पुलिस के स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, नागौर एसपी रहे मुख्य अतिथि
Nagaur, Nagaur | Jun 13, 2024 नागौर जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन में राजस्थान पुलिस के स्थापना दिवस के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता में नागौर एसपी नारायण टोगस मुख्य अतिथि के तौर पर रहे। वहीं राजस्थान पुलिस के स्थापना दिवस पर पुलिस कर्मियों व पुलिस कर्मचारियों के परिवारजनों के बीच मुकाबले हुए।