नागौर: जाजोलाई क्षेत्र से एक बाइक हुई चोरी, कोतवाली थाने मामला हुआ दर्ज
Nagaur, Nagaur | Jun 13, 2024 नागौर शहर के कोतवाली थाने मे बाइक चोरी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार जाजोलाई क्षेत्र निवासी राजेश सांसी ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी बाइक 12 से 1:30 के बीच घर के बाहर खड़ी थी जब वह घर से बाहर आया तो मौके से उनकी बाइक गायब मिली। इस दौरान उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक नहीं मिली, जिस पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू की है।