नागौर: शहर में एक युवक का रास्ता रोक कर की गई मारपीट, कोतवाली थाने में मामला हुआ दर्ज
Nagaur, Nagaur | Jun 13, 2024 नागौर शहर में एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला कोतवाली थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार शहर के राठौड़ी कुंआ निवासी बंशीलाल माली ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह अपने घर आ रहा था। इसी दौरान क्षेत्र के लाला, पूजा व दिव्या ने उनका रास्ता रोकते हुए उनके साथ गाली गलौज और मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।