नागौर: नागौर शहर में एक विवाहिता के अपहरण का मामला आया सामने, पिता ने सदर थाने में दी रिपोर्ट
Nagaur, Nagaur | Jun 12, 2024 नागौर के सदर थाने मे एक पिता ने अपनी विवाहिता बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि उनकी विवाहित बेटी को सुबह के समय कोई अपहरण कर ले गया, जिसका दिनभर कहीं पता नहीं चला है। पिता की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।