बेलहर: मुंगेर: समदा गांव से शराब मामले में गिरफ्तार वारंटी न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Belhar, Banka | May 8, 2026 मुंगेर जिले के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र अंतर्गत समदा गांव से बीती रात गिरफ्तार शराब मामले के फरार वारंटी उत्तम कुमार को बेलहर पुलिस ने शुक्रवार को 12 बजे दिन में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया की वारंटी उत्तम कुमार बहुत दिनों से फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया।