मुलाना: धीन सारण रोड पर अज्ञात कारणों से लगी टेंपो में आग, बाल बाल बचा चालक
Mulana, Ambala | May 23, 2024 थाना मुलाना क्षेत्र में धीन सारण रोड पर अज्ञात कारणों के चलते एक टेंपो में आग लग गई। गनीमत यह रही की गाड़ी के आगे से धुआं निकलते देख चालक गाड़ी से नीचे उतर गया। जिसकी वजह से वह बाल बाल बच गया। चालक के नीचे उतरते ही टेंपो में धमाके के साथ आग लग गई। इसके बाद दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।