नसीराबाद: नसीराबाद में थार वाहन में तोड़फोड़, नकदी ले जाने का आरोप
ऑफिस के बाहर खड़ी थार में तोड़फोड़ और नकदी ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने दो युवकों पर पथराव व डंडों से हमला करने का आरोप लगाया। हमले में गाड़ी के शीशे टूट गए। पीड़ित ने जमीन विवाद को लेकर धमकी देने और कब्जे की कोशिश का भी आरोप लगाया। दोनों आरोपितों की पहचान होने का दावा किया।