पुपरी: एसएसबी के जवान भारत- नेपाल वार्डर के निकट 107 बोतल शराब के साथ दो तस्कर को पकड़कर मध निषेध थाना पुपरी को किया सुपुर्द
एसएसबी के जवान भारत- नेपाल वार्डर के निकट 107 बोतल शराब के साथ बाइक सवार तस्कर राजा कुमार एवं अनर्जीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसएसबी के जवान शनिवार को दो बजे दिन में आगे की कार्रवाई के लिए जब्त शराब, बाइक व गिरफ्तार तस्कर को मध निषेध थाना पुपरी को सुपुर्द कर दिया है।