चौरी चौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन दिन पूर्व तीन बजे मै और मेरे पति बाजार करने गए थे और मेरा पुत्र अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गए थे। घर पर सिर्फ मेरी नाबालिग पुत्री और हमारा पौत्र थे। चार बजे मेरी पुत्री फुल्की खाने गई थी और वह फिर वापस नहीं लौटी काफी खोजबीन किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा है।