सुल्तानगंज: श्रावणी मेला से पहले रेलवे अलर्ट: सुल्तानगंज स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, 15 जुलाई तक तैयारियों की डेडलाइन
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर रेलवे प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। 30 जुलाई से शुरू होने वाले इस महापर्व में लाखों कांवरिया श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने गुरुवार को अधिकारियों की टीम के साथ सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए