गुना नगर: नानाखेड़ी एबी रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास चाट के ठेले में एसडीओ की नेम प्लेट लगी कार ने मारी टक्कर
गुना में कैंट थाना क्षेत्र में नानाखेड़ी एबी रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास चाट के ठेले में कार चालक ने टक्कर मार दी। फरियादी धीरेंद्र सिंह निवासी सिसोदिया कॉलोनी ने बताया, चाट का ठेला लेकर लगाने जा रहा था। पीछे से कार चालक ने टक्कर मार दी। रिलायंस पेट्रोल पंप के मैनेजर हेमेंद्र तिवारी चपेट में आ गए। कार पर एसडीओ की नेम प्लेट लगी थी। लोगो ने समझौता कराया।