गुना नगर: यातायात पुलिस ने स्कूलों में छात्र-छात्राओं को दी ट्रैफिक रूल्स और रोड सेफ्टी अवेयरनेस की जानकारी
गुना शहर के स्कूलों में एसपी संजीव कुमार सिन्हा के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन करने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। 11 जुलाई को यातायात थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह कुशवाहा ने बताया, छात्रों को ट्रैफिक रूल्स एवं रोड सेफ्टी अवेयरनेस से संबंधित जानकारियां दी गई। अलग-अलग वाहनों पर लागू यातायात नियम बताए गए।