गुना नगर: पीजी कॉलेज में छात्रों के रिजल्ट में अनियमितताओं को लेकर छात्र संगठन AIDSO ने प्राचार्य को दिया ज्ञापन
शासकीय पीजी कॉलेज गुना में रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए छात्र संगठन ऑल इंडिया डीएसओ ने कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन दिया है। 11 जुलाई को कालेज कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र सेन बताया, जीवाजी यूनिवर्सिटी द्वारा एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर केमेस्ट्री और मैथमेटिक्स के बिगड़े रिजल्ट का पुनर्मूल्यांकन कर पुनः रिजल्ट घोषित करने मांग की गई।