लातेहार: सहायक आचार्यों की प्रखंड कमेटी का गठन, अशरफ अली अंसारी बने अध्यक्ष
(लातेहार) : राज्य के नवनियुक्त सहायक आचार्यों की जिला कमेटी के गठन के बाद मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन परिसर में सहायक आचार्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव एवं जिला सचिव काली नाथ शाहदेव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।