पीथमपुर: सागौर में बड़ा हादसा: रेलवे ब्रिज निर्माण के दौरान क्रेन पलटी, दो की मौत, कई लोग और वाहन चपेट में
Pithampur, Dhar | Oct 30, 2025 सागौर में बड़ा हादसा: रेलवे ब्रिज निर्माण के दौरान क्रेन पलटी, दो की मौत, कई लोग और वाहन चपेट में।सागौर क्षेत्र से गुरुवार सुबह 9:30 बजे बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे ब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान एक भारी-भरकम क्रेन मशीन अचानक पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।क्रेन के पलटने से वहां से गुजर रहे कई लोग और वाहन इसकी चपेट में आ गए।