खेकड़ा: रटौल निवासी युवक ने रिश्तेदार पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया, पुलिस मामले की जांच में जुटी
खेकड़ा थाना क्षेत्र के रटौल निवासी एक युवक ने अपने रिश्तेदार पर जान से मारने की धमकी देने और फोन पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। गुरुवार शाम करीब 4 बजे जानकारी के अनुसार पीड़ित सकील पुत्र इस्लाम ने गुरुवार को खेकड़ा थाने में लिखित शिकायत दी है। सकील ने पुलिस को बताया कि मुजफ्फरनगर जिले की बुढाना तहसील निवासी उसका एक रिश्तेदार उसे काफी समय से फोन पर लगातार