आठनेर: अम्बाडा में जंगली सुअर किसानों की खेतों में लगीं मक्का मुंगफली कर रहे बर्बाद, किसानों की बडी चिंता मुआवजे की मांग
Athner, Betul | Sep 3, 2026 आठनेर क्षेत्र में अल्प वर्षा के साथ जंगली सुअरों का खतरा अब किसानों की फसलों पर मंडरा रहा है। मामला आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम अम्बाडा का है जहां जंगली सुअरों ने किसानों के खेतों में लगी मक्का मुंगफली फ़सल को बर्बाद कर दिया। फसल उत्पादन के पुर्व ही किसानों को लाखों रुपए का नुक्सान उठाना पड़ रहा है। जबकि राजस्व और वन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है