गुमला: यातायात सुधार के लिए नगर परिषद ने पुलिस को दिए 14 ड्रम, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Gumla, Gumla | Apr 4, 2026 शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नगर परिषद गुमला द्वारा गुमला पुलिस को 14 ड्रम उपलब्ध कराए गए हैं। इन ड्रमों को शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर लगाकर यातायात नियंत्रण तथा वाहनों की जांच अभियान को व्यवस्थित किया जाएगा। शनिवार को इन 14 ड्रमों को औपचारिक रूप से गुमला थाना को सौंपा गया।