बहरोड़: बहरोड के जागुवास में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
Behror, Alwar | May 6, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के जागुवास गांव में सरकारी चारागाह भूमि पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में रोष देखने को मिला। बुधवार दोपहर करीब दो बजे सैकड़ों ग्रामीण एकजुट होकर तहसील कार्यालय पहुंचे और एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर तुरंत कार्रवाई की मांग की।