मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व: उमरिया-ताला मार्ग पर दिखा जंगली हाथियों का झुंड, वीडियो वायरल
Manpur, Umaria | May 26, 2026 विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत उमरिया-ताला सड़क मार्ग मे भद्राशिला के पास जंगली हाथियो का एक बड़ा झुंड देखा गया है।जंगली हाथियो का यह झुंड सड़क पार करते हुए देखा गया है जिसका एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया मे तेजी से वायरल हो रहा है।बता दें कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलो मे आधा सैकड़ा से भी अधिक जंगली हाथी विचरण कर रहे हैं।