सीतापुर: एलिया स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए मरीजों की लगी रही कतार, डॉक्टर नदारत, लापरवाहियों का वीडियो हुआ वायरल
एलिया स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के लापरवाहियों का एक बार फिर वीडियो वायरल हुआ है।जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व CMO सीतापुर के द्वारा लापरवाहियों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी और डॉक्टर को फटकार लगाई गई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आए लोगों की लंबी कतारे लगी होने के बावजूद जिम्मेदारी से गायब डॉक्टर का वीडियो वायरल हुआ है।