बहराइच: सलारूपुरवा स्थित एक घर में गैस सिलेंडर का पाइप लीकेज होने के कारण लगी आग, बालिका सहित दो लोग झुलसे
श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाने के सलारूपुरवा में चंद्रिका प्रसाद पुत्र तीरथराम के यहां गैस सिलेंडर पाइप लीकेज से घर में आग लग गई। जिसके चलते आग बुझाने के प्रयास में चंद्रिका प्रसाद (38) पुत्र तीरथ राम, नैंनसी (7) पुत्री विजय राम झुलस गए । मल्हीपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है।