बहराइच: रामपुर रेतिया इलाके में मगरमच्छ के हमले में ग्रामीण की मौत, शव का करवाया पोस्टमार्टम
सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर रेतिया इलाके में ग्रामीण पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि ग्रामीण सौच के लिए गया था। तभी मगरमच्छ ने हमला कर दिया था। जाच जारी है।