सिमडेगा: सिमडेगा के 10 परीक्षा केन्द्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच जेपीएससी की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई
सिमडेगा शहर के 10 परीक्षा केंद्रो में रविवार की सुबह 9:00 से शांतिपूर्ण माहौल में जेपीएससी की परीक्षा शुरू हुई। जहां पर बताया गया कि दो पाली में परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें 3780 अभ्यर्थी भाग लिया है। इधर जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले बारीकी से जांच कर सभी अभ्यर्थियों को अंदर किया गया है ताकि कदाचार मुक्त तरीके से संपन्न हो।