बाबई: सांगाखेड़ाकला से पुलिस ने स्थाई वारंटी शेखर उर्फ चंद्रशेखर को किया गिरफ्तार
बुधवार को माखननगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्थाई वारंटी शेखर उर्फ चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया। दरसल पुलिस कार्रवाई करते हुए आँखमऊ पहुचीं यहां पता चला कि वारंटी गाँव से बाहर फरार होकर उसके जीजा बलराम अहिरवार सांगाखेडाकला के यहां चोरी छुपे रहता है। पुलिस ने स्थाई वारंटी को उसके जीजा के घर के सामने से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।