बाबई: नर्मदापुरम जिला पंचायत CEO ने माखननगर और बज्जरबाड़ा उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण व्यवस्था का लिया जाएजा
सोमवार को जिला पंचायत CEO सुजान सिंह रावत ने माखननगर और बज्जरबाड़ा उपार्जन केंद्र पहुंचकर यहां केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही उपार्जन केन्द्रों पर फसल विक्रय के लिए आने वाले कृषकों को किसी तरह की असुविधा न हो, कृषकों के लिए साफ पेयजल,छाया आदि सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए यह निर्देश केंद्र प्रभारी को दिए।