बाबई: शुक्करवाड़ाकलां में गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग 20 एकड़ की गेहूं की खड़ी फसल जलकर हुई राख
बुधवार को शुक्करवाड़ाकलां में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई आज इतनी तेज थी कि किसान शैलेंद्र गौर के खेत में खड़ी 20 एकड़ की गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। मौके पर मौजूद किसानों और ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया यदि समय रहते आग पर काबू नहीं होता तो इस आगजनी घटना में में बड़ा नुकसान होने की संभावना थी।