बाबई: रोरीघाट मे गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने कलेक्टर के निर्देश पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे है। उसी क्रम मे मंगलवार को माखननगर के ग्राम रोरीघाट मे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति ने लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करने जागरूकता रैली निकालकर लोगो को मतदान के प्रति जागरूक किया।