बाबई: आंचलखेड़ा में ट्रक चालक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर युवक की हुई मौत पुलिस ने किया मर्ग कायम
मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आंचलखेड़ा मे बाईपास रोड पर ट्रक के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी।हादसे मे घायल हुए बाइक सवार युवक सागर पिता विनोद को घायल अवस्था मे अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। सर मे गहरी चोट लगने से युवक की मौत हुई मामले मे पुलिस ने मर्ग कायम किया।