दलौदा: मंदसौर विधायक ने मुख्यमंत्री से मांगे 50 करोड़ रुपए, श्री पशुपतिनाथ लोक के दूसरे चरण के लिए
विधायक विपिन जैन ने सिंहस्थ महापर्व 2028 के मद्देनजर श्री पशुपतिनाथ लोक के दूसरे चरण के निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपए की स्वीकृति की मांग की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से प्रस्ताव की मंजूरी की अपील की गई है।