सासनी: लापता युवक का शव मिलने पर परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा, घटना के खुलासे के लिए टीम गठित: क्षेत्राधिकारी
Sasni, Hathras | May 9, 2026 हाथरस की सासनी कोतवाली के इगलास रोड जय दुर्गा धाम कॉलोनी के पास गांव छौंड़ा निवासी एक युवक हासिम पुत्र साबिर का शव मिलने के बाद इलाका पुलिस व फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बीती 2 मई से युवक लापता था। मृतक युवक के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया है।