सोनो: चकाई मुख्य चौक तालाब में तब्दील, सांसद अरुण भारती ने कहा- स्थानीय विधायक की उदासीनता से है समस्या, हम कराएंगे समाधान
Sono, Jamui | May 29, 2026 शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश ने चकाई मुख्य चौक को पूरी तरह से तालाब में तब्दील कर दिया। इसी भारी जलजमाव और रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच, दोपहर करीब डेढ़ बजे जमुई के सांसद अरुण भारती अपने काफिले के साथ यहां से गुजरे। वह देवघर एयरपोर्ट से जमुई की ओर जा रहे थे। चकाई मुख्य चौक पर स्थानीय लोगों ने सांसद का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र की इस