बिछिया: पुलिस की तत्परता से चंद घंटों में मिलीं 4 लापता नाबालिग बालिकाएं, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान
बिछिया थाना क्षेत्र में 4 नाबालिक बालिकाओं को लापता होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सफलता हासिल की हैl दरअसल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोको से 4 बालिकाएं अचानक लापता हो गई थी l परिजनों द्वारा थाने में शिकायत दर्ज के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तत्काल खोजबीन शुरू कीl पुलिस ने 8 अप्रैल दिन बुधवार को 1बजे तक 4 बालिकाओ क़ो सकुशल दस्तयाब कर लिया