मंझनपुर: गौरा गांव में खेत मे पानी लगाने गए युवक को दबंगों ने गाली गलौज करते हुए जमजर पीटा, जिला अस्पताल में भर्ती
कौशाम्बी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के गौरा गांव का रहने वाला अमन कुमार खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसने बताया कि वह खेत मे पानी लगाने के लिए गया हुआ था। तभी पड़ोस के दबंगों ने उसे जमजर पीट दिया है। वहीं परिजनों ने उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं इसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।