मंझनपुर: चित्रकूट से यमुना ब्रिज के रास्ते कौशांबी घुसने वाले सभी वाहनों के प्रति महेवा घाट में पुलिस ने चलाया गहन चेकिंग अभियान
लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक है जिसे देखते हुए कौशांबी का प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद दिखाई दे रहा है। चित्रकूट जिले से यमुना ब्रिज के रास्ते कौशांबी में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों को महेवा घाट में पुलिस ने चेक किया है। शनिवार शाम को यह गहन चेकिंग अभियान थाना अध्यक्ष चंद्रभूषण की अगवाई में किया गया है क्योंकि इस रास्ते से कई जिले से वाहन आते जाते हैं।