मंझनपुर: जियापुर खनवारी में घर के बाहर पानी भरने गई प्रेग्नेंट महिला को गाली गालौज करते हुए ससुरालियों ने जमकर पीटा
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के जियापुर खनवारी गांव में एक प्रेग्नेंट महिला को ससुरालियों ने जमकर पीटा है। महिला का आरोप है कि वह घर के बाहर पानी भरने गई थी तभी ससुराल वालों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने जमकर पीटा है। वहीं इसकी शिकायत पीड़िता ने एसपी से की है।