गंगापुर: गंगापुर सिटी में सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न
जिला कलेक्टर डॉ गौरव सैनी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं से संबंधित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने जिले में लागू आदर्श आचार संहिता की अनुपालना, संभावित मौसमी बीमारियों की रोकथाम, सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं की सुचारू रूप से आपूर्ति, कानून व्यवस्था आदि की विभाग वार समीक्षा की।