भोपाल के करोंद क्षेत्र में स्थित सेंट्रल जेल के सामने भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज़ रफ्तार से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के हिस्से दूर-दूर तक बिखर गए और धमाके जैसी आवाज सुनाई दी।