#सेवा_संकल्प_अभियान
नमो सेवा गाथा के अंतर्गत शुक्रवार को जिले के चार स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए
शासन के सेवा संकल्प अभियान में अंतर्गत नमो सेवा गाथा पर आधारित नुक्कड़ नाटकों का मंचन संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा जिले में निरंतर किया जा रहा है। इस कड़ी में 25 सितंबर को जिले के सीतामऊ क्षेत्र में कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति जनता के समक्ष दी गई। जिसमें पिछले 25 वर्षों के सेवा कार्य प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश में आए बदलावों की कहानियों को एक सरल भावनात्मक और संगीत पूर्ण नाटक प्रस्तुति के साथ आयोजित किया गया।
शुक्रवार को जिन स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया उनमें लदुना चौराहा सीतामऊ, ग्राम पंचायत कयामपुर आदि शामिल है नाटकों के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, आयुष्मान योजना, स्वच्छता मिशन, सर्जिकल स्ट्राइक, कॉविड-19 पर आधारित कहानियों का मंचन लोक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान उज्जैन के कलाकारों द्वारा टीम लीडर विकास चौहान के नेतृत्व में किया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#Mandsaur
#मंदसौर