गुण्डरदेही: मोंगरी-भाठापारा सड़क की पहली बारिश में खुली पोल, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग
बालोद जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही 1.80 किलोमीटर लंबी मोंगरी-भाठापारा सड़क अब निर्माण की गुणवत्ता को लेकर विवादों में घिर गई है। करीब 84 लाख 53 हजार रुपये की लागत से बन रही इस सड़क और नाली निर्माण में ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे बनाई गई सीमेंट की नाली में सरिया का इस्तेमाल ही नहीं किया गया, जिसके चलते पहली ही तेज बारिश में नाली कई जगह से टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई। बारिश के बाद सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है।