मंझनपुर: मंझनपुर में सांसद की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय विद्युत समिति की बैठक सम्पन्न, सांसद ने कहा- उपभोक्ताओं को करें संतुष्ट
सांसद पुष्पेन्द्र सरोज की अध्यक्षता में सोमवार को समय 2 बजे उदयन सभागार में जनपद स्तरीय विद्युत समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संयोजक एवं अधीक्षण अभियंता द्वारा जनपद में विद्युत विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं रिवैम्प्ड, स्मार्ट मीटरिंग एवं बिजनेस प्लान के अन्तर्गत कराए जा रहें कार्यों की प्रगति से अवगत कराया गया।