मंझनपुर: मंझनपुर तहसील परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने की जनसुनवाई, जिले के अधिकारी रहे उपस्थित
मंझनपुर तहसील परिसर में सोमवार को समय 10 बजे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में डीएम मधुसूदन हुल्गी एवं एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने तहसील क्षेत्र से पहुंचे पीड़ितों की समस्याओं को सुना है। इस दौरान अधिकारियों को कई शिकायती पत्र प्राप्त हुए उन्होंने मौके से कई शिकायतों का निस्तारण कर दिया है।