मंझनपुर: बारा तफ़ारिक में मिट्टी खनन के लिए रात में चल रही जेसीबी मशीन की वीडियो वायरल होने पर जांच कार्रवाई के निर्देश दिए गए
मंझनपुर थाना क्षेत्र के बारा तफ़ारिक गाँव में मिट्टी के खनन के लिए रविवार देर रात जेसीबी मशीन चलाई गई थी।सोशल मीडिया पर जेसीबी मशीन की वीडियो वायरल हुई है।वायरल हुई वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है कि बारा तफ़ारिक में रविवार देर रात चलने वाली जेसीबी मशीन के संबंध में पुलिस को जांच और कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।