मंझनपुर: मुख्यालय क्षेत्र में 47 लाख की लागत से बने बीपीएचयू में होंगी 46 जांच, सीएचसी में बीपीएचयू का निर्माण शुरू
CHC में लगभग हर प्रकार की जांच की सुविधा होगी। 46 प्रकार की जांच की सुविधा का लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। इसके लिए सीएचसी में ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) का निर्माण कराया जा रहा है। सिराथू व इस्माइलपुर में भवन बनकर तैयार है। अब मशीनें लग रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी सीएचसी में बीपीएचयू का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रविवार 5 बजे मिली जानकारी