ब्रेकिंग न्यूज़ | मीरजापुर
12 घंटे के “ऑपरेशन चक्रव्यूह” में पुलिस का बड़ा एक्शन, 19 वांछित-वारंटी गिरफ्तार
मीरजापुर। अपराधियों और न्यायालय से संबंधित मामलों में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए मीरजापुर पुलिस द्वारा चलाए गए 12 घंटे के विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चलाए गए अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह ने किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में 15 वारंटी, 2 वांछित तथा 2 अन्य अभियुक्त शामिल हैं।
थाना स्तर पर सबसे अधिक गिरफ्तारी कोतवाली शहर और कोतवाली कटरा से 4-4, विंध्याचल से 2, पड़री से 1, लालगंज से 2, जिगना से 1, चुनार से 1, जमालपुर से 1 तथा मड़िहान से 3 अभियुक्तों की हुई।
मीरजापुर पुलिस ने अभियान के जरिए अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखने का संदेश दिया है।
#TodayMirzapur #BreakingNews #MirzapurPolice #OperationChakravyuh #मीरजापुर #पुलिस #गिरफ्तारी #अपर्णारजतकौशिक